Search

मुंगेर : एकतरफा प्यार में कांस्टेबल ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर दुल्हन को मारी थी गोली, पिस्टल भी निकला अवैध

Munger : बिहार के मुंगेर में रविवार को शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को एक पुलिस कांस्टेबल ने गोली मार दी थी. इस कांड के कारण का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी कांस्टेबल ने एकतरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया था. मुंगेर के सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमन कुमार (25 वर्ष) 2021 बैच का सिपाही है. वर्तमान में वह पटना में दंगा नियंत्रण दस्ता में तैनात है. 18 मई को वह पटना से मुंगेर आया था. दुल्हन से वह एकतरफा प्रेम करता था. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि वह दो दिन तक लड़की से मिलने की कोशिश करता रहा, मगर मिल नहीं पाया. उसे पता चला कि लड़की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर चौक स्थित जावेद हबीब ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई है. जहां वह पहुंचा और उस पर गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि जिस पिस्टल से उसने गोली चलाई थी वह अवैध है और मुंगेर मेड ही है. घटना के बाद पुलिस ने उसे कोतवाली थाना इलाके के किला परिसर से गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद पूछताछ में उसने एक तरफा प्यार की बात बताई. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि गोली लगने से घायल दुल्हन खतरे से बाहर है. वहीं आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की थी. पुलिस का कहना है कि गहराई से मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//