Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेर: नयी रेल सुरंग में ट्रेनों का परिचालन शुरू, आस्ट्रेलियाई तकनीक का इस्तेमाल

Advertisement
Advertisement
Munger: लगभग दो साल के बाद मुंगेर के रतनपुर-जमालपुर के बीच नयी रेल सुरंग का काम पूरा हो गया. आस्ट्रेलियाई तकनीक का इस्तेमाल कर बनाये गये इस रेल सुरंग का लंबे समय से इंतजार था. इस नई सुरंग पर कुल 45 करोड़ खर्च हुए हैं. बता दें कि राज्य की पहली सुरंग भी जमालपुर में है. इसका निर्माण 1861 में ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी ने किया था. पुरानी सुरंग से 25 मीटर की दूरी पर नयी सुरंग का निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें-   अखिलेश">https://lagatar.in/modis-taunt-on-akhilesh-he-who-keeps-sleeping-only-he-dreams/">अखिलेश

पर मोदी का तंज- जो सोता रहता है, उसे  ही सपने आते हैं      

सुरंग की लंबाई 903 फीट है

बताया जाता है कि सुरंग की लंबाई 903 फीट है. इसकी चौड़ाई 7 मीटर और ऊंचाई 6.10 मीटर है. शुक्रवार को पूर्वी सर्किल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने राज्य की दूसरी रेल सुरंग की जांच पूरी कर ली थी. रतनपुर-जमालपुर के बीच बनी नई रेल सुरंग और दोहरीकरण का सीआरएस ने पहले ट्रॉली से जांच की थी. फिर पैदल चलकर सुरंग का निरीक्षण किया था. लगभग चार घंटे तक निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आठ कोच लगी ट्रेन से 125 किमी की रफ्तार से रेलवे ट्रैक और सुरंग में स्पीड ट्रायल किया गया. इसके साथ ही सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया. इसे भी पढ़ें- अरुणाचल">https://lagatar.in/illegal-liquor-from-arunachal-pradesh-is-being-sent-to-bihar-via-jharkhand/">अरुणाचल

प्रदेश की अवैध शराब झारखंड के रास्ते भेजी जा रही बिहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही