Search

 
 
 

मुंगेर: संग्रामपुर में महिला की हत्या, सिर पर गहरे जख्म के निशान

 
Munger: जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी. घटना कुसमार पंचायत के भवानीपुर बहियार में हुई. महिला की पहचान भवानीपुर गांव निवासी गिरजा देवी के रूप में हुई है. महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं. घटना की सूचना मिलने पर संग्रामपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतका संग्रामपुर बाजार स्थित ग्लोबल कोचिंग संस्थान के पास रहती थी. कुछ महीने पूर्व भवानीपुर में झोपड़ी बनाकर महुआ शराब बेचती थी. इसमें पुलिस ने उसे दो बार शराब बेचने के आरोप में जेल भेजा था. उसके बाद वह फिर भवानीपुर बहियार में शराब बेचने लगी. जहां शनिवार रात अपराधियों ने हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/schools-remain-open-on-sundays-in-kishanganj-bihar-studies-are-not-held-on-fridays-due-to-religious-reasons/">बिहार

के किशनगंज में भी रविवार को खुली रहती है स्कूल, मजहबी कारणों से शुक्रवार नहीं होती पढ़ाई
मृतका के पुत्र गुलशन ने बताया कि मेरी मां की किसी से दुश्मनी नही था. सूचना मिलने पर संग्रामपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. इसमें जो भी शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- विकास">https://lagatar.in/if-development-has-taken-place-then-why-are-people-dying-of-hunger-subramanian-swamy-slams-modi-government-on-supreme-courts-remarks/">विकास

हुआ है तो फिर लोग भूख से क्यों मर रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही