Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंकज मिश्रा का करीबी रह चुका जय बजरंगबली स्टोन व‌र्क्स का मालिक मुंगेरी यादव रांची से गिरफ्तार

Ranchi : साहिबगंज स्थित जय बजरंगबली स्टोन व‌र्क्स के मालिक मुंगेरी यादव गिरफ्तार हुआ है. साहिबगंज जिले के बरहेट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट रोड से मुंगेरी यादव उर्फ प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मुंगेरी यादव का कुछ साल पहले पंकज मिश्रा से बेहतर संबंध थे. लेकिन दोनों के बीच में विवाद होने की वजह से रिश्ते में खटास में आ गई थी. हालांकि साहिबगंज पुलिस ने मुंगेरी यादव को किस मामले में गिरफ्तार किया है, अभी तक इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-15-lakhs-on-bihar-board-know-the-matter/">बिहार

बोर्ड पर पटना हाईकोर्ट ने लगाया 15 लाख का जुर्माना, जानें मामला

अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का उपयोग करने को लेकर हुआ था मामला दर्ज

साहिबगंज जिले के तालझारी अंचल अधिकारी साइमन मरांडी के लिखित आवेदन पर मई 2021 में पत्थर व्यवसायी मुंगेरी यादव के ऊपर अवैध खनन कार्य करने एवं अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का संग्रहण व उपयोग करने को लेकर जिला उपायुक्त के आदेश पर तालझारी थाने में केस संख्या- 77/21 और एक्सप्लोसिव एक्ट 2008 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मुंगेरी यादव के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी.

साल 2018 में भी हुआ था गिरफ्तार

पत्थर कारोबारी प्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को साहिबगंज जिले की जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने 11 फरवरी 2018 को भी गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी रांगा थाना में वर्ष 2007 में दर्ज रंगदारी के एक मामले में हुई थी. इसे भी पढ़ें- एनआईए">https://lagatar.in/nia-and-jharkhand-polices-most-wanted-15-lakh-reward-naxalite-aman-ganjhu-arrested/">एनआईए

और झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड 15 लाख का इनामी नक्सली अमन गंझू गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही