Search

 
 
 

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने चार प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

Ranchi News: इस मौके पर नगर आयुक्त ने घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा घाटों पर सुरक्षा उपलब्ध कराए जाए. छठ घाटों के आसपास से अतिक्रमण, हटाने का निर्देश दिया गया. बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की.
 
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Ranchi News: आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड़ पर है. शहर के सभी छठ घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की तैयारी की जा रही है. ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सके. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहर के चार छठ घाट अरगोड़ा तालाब,बटन तालाब,स्वर्ण रेखा नदी घाट,तिरील तालाब का निरीक्षण किया.


इस मौके पर नगर आयुक्त ने घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा घाटों पर सुरक्षा उपलब्ध कराए जाए. छठ घाटों के आसपास से अतिक्रमण, हटाने का निर्देश दिया गया. बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शहर के सभी छठ घाटों पर उच्चस्तरीय सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. छठ घाटों पर अतिरिक्त मैनपावर लगाया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए.

 

घाटों पर घेराबंदी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

 तालाब की चारों ओर स्थित बाउंड्री का आकलन कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं आवश्यक घेराबंदी सुनिश्चित करें. घाट पर आवश्यक सिविल वर्करा एवं पेंटिंग का कार्य कराया जाए. अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए. अगले दो दिनों में तालाब परिसर को स्वच्छ बनाए जाए. इसके अलावा फिटकरी, ई-बॉल एवं ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें. नाली का गंदा पानी तालाब में प्रवाहित हो रहा हो, तो उसे बंद कराया जाए.

 

छठ घाटों में की गई बैरिकेडिंग

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. छठ घाटों तक पहुंचने के लिए नगर निगम ने श्रद्धालुओं को गहराई पानी से बचाने के लिए तालाब के अंदर बांस बल्ली लगाए जा रहे हैं. ताकि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसके लिए खास तैयारी की गई है. प्रत्येक तालाब में हर दिन चार से पांच सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही