Search

 
 
 

नगर आयुक्त ने पहाड़ी मंदिर का किया निरीक्षण, विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश

 
Ranchi: श्रावण माह के शुरू होने से पूर्व नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. उनके द्वारा यह निदेश दिया गया कि श्रावण माह के पूर्व पहाड़ी मंदिर परिसर, इसके आस-पास के स्थलों एवं मंदिर के सभी संपर्क पथों पर समुचित रूप से साफ-सफाई का कार्य किया जाए तथा श्रावण मास के पूर्व शहर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए. नगर आयुक्त के पहाड़ी मंदिर भ्रमण के क्रम में मंदिर के पुजारियों के द्वारा बताया गया कि मंदिर परिसर की सीढ़ियां एवं दीवारो में रंग-रोगन कार्य को फिर से करवाने की आवश्यकता है तथा कुछेक स्थानों पर मिट्टी भरवाने की भी आवश्यकता है, नगर आयुक्त ने यह आश्वस्त किया कि निगम स्तर पर जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा एवं पहाड़ी मंदिर को स्वच्छ, सुंदर एवं रमणीक रखने के लिए निगम स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा.

मंदिर परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इसके अलावा नगर आयुक्त ने पहाड़ी मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके द्वारा मंदिर के पुजारियों एवं आम लोगों से भी अपील की गई कि अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करे, प्लास्टिक का उपयोग ना करे ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर को स्वच्छ एवं रमणीक बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-seals-three-stone-crusher-units-of-cm-representative-pankaj-mishra/">BREAKING

: ईडी ने सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की तीन स्टोन क्रशर यूनिट को सील किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही