Search

 
 
 

नगर आयुक्त ने स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इकाई में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं से संवाद किया. मशीन संचालन के लिए चल रहे प्रशिक्षण, पॉलीबैग निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन एवं उत्पादों की बिक्री से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को केवल रोजगार का अवसर ही नहीं, बल्कि स्वयं इकाई का संचालन कर उद्यमी बनने का अवसर भी मिल रहा है.
 
नगर आयुक्त
  • स्थापित मशीन की उत्पादन क्षमता करीब 40 किलोग्राम पॉलीबैग प्रति घंटे

Ranchi: नगर निगम द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने एवं शहर में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागा बाबा सब्जी बाजार में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग निर्माण इकाई स्थापित की गई है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली एवं संचालन की तैयारियों का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इकाई में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं से संवाद किया. मशीन संचालन के लिए चल रहे प्रशिक्षण, पॉलीबैग निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन एवं उत्पादों की बिक्री से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को केवल रोजगार का अवसर ही नहीं, बल्कि स्वयं इकाई का संचालन कर उद्यमी बनने का अवसर भी मिल रहा है. 

 

उत्पादन से लेकर प्रबंधन एवं विपणन तक की जिम्मेदारी महिलाएं स्वयं संभालेंगी. जिससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उद्यमिता एवं व्यावसायिक कौशल को भी बढ़ावा मिलेगा. इस इकाई में स्थापित मशीन की उत्पादन क्षमता लगभग 40 किलोग्राम पॉलीबैग प्रति घंटे है. इसके माध्यम से बाजार के दुकानदारों, वेंडर्स एवं आम नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल बैग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा. इससे पारंपरिक प्लास्टिक बैग के विकल्प को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक बैग की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

 

नगर आयुक्त ने महिलाओं को उत्पादों की गुणवत्ता, नियमित उत्पादन एवं बिक्री पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुकानदारों, वेंडर्स एवं आम नागरिकों के बीच इन बैगों का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं. उन्होंने महिलाओं को इस इकाई को एक सफल उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही