Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालपुर सब्जी विक्रेताओं के साथ अन्याय कर रहा नगर निगम : हॉकर फेडरेशन

  • नगर विकास विभाग के सचिव से मिल कर रखी मांग
Ranchi : नेशनल हॉकर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शक्तिमान घोष ने कहा है कि टॉउन वेंडिंग कमेटी की सलाह लिये बिना लालपुर सब्जी विक्रेताओं को विस्थापित किया जा रहा है. सब्जी व फल विक्रेतओं को जिस तरह से हटाया गया और उनके समान जब्त किए गए, वह गैर कानूनी है. विक्रेताओं के लिए जो मार्केट बनाया गया है, उसमें किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी गई है. नगर निगम कर्मी स्थानीय विक्रेताओं के साथ अन्याय कर रहे हैं. शनिवार को विस्थापन के मुद्दे पर रांची फुटपाथ दुकानदार संघ और नेशनल हॉकर फेडरेशन की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि  निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ हमने नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे से वार्ता की है. उन्हें मांगों के बारे में बताया है.

क्या हैं इनकी मांगें

  • टॉउन वेंडिग कमेटी की बैठक बुलाई जाए, जिसमें लॉटरी के माध्यम से अंतिम सूची तैयार हो. मूलभूत सुविधाओं के बाद विक्रेताओं को नये सब्जी मार्केट में शिफ्ट कराया जाए.
  • शेष बचे दुकानदारों को जहां मछली- मुर्गा पहले बिका करता था, उसी जगह को फुटपाथ जैसा बनाकर दो लाइन में सब्जी बेचने की व्यवस्था की जाए.
  • बाद में मार्केट के पीछे पार्क के अंदर खाली जगह में पूर्ण रूप से मुलभूत सुविधाओं के साथ परमॉनेंट व्यवस्था की जाये. तब तक सभी विक्रेताओं को मुख्य सड़क छोड़ कर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए,

प्रेस वार्ता में शामिल थे

प्रेस वार्ता में रांची फुटपाथ दुकानदार संघ के महासचिव अनिता दास, अध्यक्ष दीपक सिंह टॉउन वेंडर कमेटी के सदस्य नागेन्द्र पांडे, मो अफसर, राजकुमार चौरसिया, पुतुन देवी, रवि मुंडा, सोहन महली, पूनम देवी, सुशील टोप्पो, राजेश महली, शंकर यादव, भुवन महतो, कलावती देवी सहित अन्य फुटपाथ दुकानदार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – एनटीपीसी">https://lagatar.in/central-team-to-inspect-illegal-mining-in-ntpc-on-monday/">एनटीपीसी

में अवैध खनन- परिवहन मामले में सेंट्रल टीम सोमवार को करेगी निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही