Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन के मद्देनजर गुरुवार को रांची नगर निगम के उप प्रशासक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. वार्ड के सुपरवाइजर एवं जोनल सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि सभी मुख्य पथों की 24 घटे लगातार पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए. चौक- चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर रंग-रोगन किया जाये. राष्ट्रपति के आगमन के निर्धारित रूट के अलावा सभी मुख्य मार्गों एवं चौक-चौराहों में नियमित रूप से झाडू, कूड़े का उठाव, ब्लिचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव के साथ ही झाड़ियों की कटाई की जाये. इंफोर्समेंट शाखा को नो-वेडिंग जोन में दुकानों को हटवाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्दश दिया गया. वेंडर्स, फल विक्रेताओं एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा कूड़ा एवं गंदगी फैलाने वालों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया. हॉर्टिकल्चर शाखा के कर्मचारियों को मुख्य पथों पर पौधों की ट्रिमिंग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विद्युत शाखा के पदाधिकारियों को स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को कहा गया. साथ ही मानसून से पहले सभी नालियों को नियमित रूप से साफ करने के साथ एंटी लार्वा दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाये. बड़ी नालियों की सफाई में सुपर सकर मशीन का उपयोग किया जाये. इसे भी पढ़ें – 2024">https://lagatar.in/50-athletes-qualified-for-asian-championship-2/">2024
की तैयारियों को लेकर मिशन मोड पर झारखंड कांग्रेस [wpse_comments_template]
की तैयारियों को लेकर मिशन मोड पर झारखंड कांग्रेस [wpse_comments_template]
Leave a Comment