Search

 
 
 

आवारा कुत्तों से बचाने के लिए नगर निगम को मिला एक और डॉग्स रेस्क्यू वाहन

 
Ranchi : शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू के लिए रांची नगर निगम को एक और वाहन उपलब्ध कराया गया है. शुक्रवार को हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने विधायक निधि से खरीदे गये इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर निगम कार्यालय से रवाना किया. इसके साथ ही निगम के पास अब तीन गाड़ियों हो गयी हैं. बताया गया कि एक गाड़ी में 12 से 15 स्ट्रीट डॉग्स को रेस्क्यू करने की क्षमता है. ये गाड़ियां प्रतिदिन विभिन्न चाक- चौराहों पर स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू करेगी.

स्ट्रीट डॉग्स के काटने से रेबीज जैसी बीमारी का खतरा- विधायक

मौके पर नवीन जायसवाल ने कहा कि रांची शहर में स्ट्रीट डॉग्स की आबादी लगातार बढ़ रही है. इसलिए रांची नगर निगम द्वारा डॉग रेस्क्यू के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू कर उन्हें निगम से जुड़े होप एंड ट्रस्ट संस्था द्वारा वैक्सीनेट किया जाता है. स्ट्रीट डॉग्स के काटने से रेबीज जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है. लोगों को बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि यह डॉग रेस्क्यू गाड़ी विधायक निधि से नगर निगम को भेंट की गई है. स्ट्रीट डॉग्स के कारण आम लोगों के भीतर भय का माहौल बना रहता है, इसलिए रांची नगर निगम का यह प्रयास है कि सभी वार्डों में डॉग रेस्क्यू कार्यक्रम चलाया जाये. मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, होप एंड ट्रस्ट संस्था के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – शनिवार">https://lagatar.in/there-will-be-no-electricity-for-3-hours-in-large-areas-of-ranchi-on-saturday/">शनिवार

को रांची के बड़े एरिया में 3 घंटे नहीं रहेगी बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही