Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने की बैठक

Ranchi : सरहुल को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सभी जोनल एवं सुपरवाइजरों की बैठक हुई. नगर आयुक्त ने कहा कि सरहुल पर्व के साथ स्वच्छोत्सव- 2023 के मद्देनजर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. सरहुल के अवसर पर नगर निगम की टीम द्वारा सभी प्रमुख सरना स्थलों अखाड़ों एवं शहर के अलग-अलग स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जायेगा. जहां कहीं भी कोई कमी पाई जायेगी उसे व्यवस्थित किया जायेगा. सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए सभी संबंधित जोनल सुपरवाईजर एवं वार्ड सुपरवाईजरों को अपने-अपने वार्ड में स्थित सरना स्थल के आस-पास घासों की कटाई कर पर्याप्त डस्टिंग, झाडू, कूड़े का उठाव, ब्लीचिंग एवं चूना का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. संपर्क पथों का पूर्ण साफ-सफाई करने को कहा गया. पूरे शहर के सभी वार्डों एवं गली-मोहल्ले में सफाई सुचारू रूप से करने की कार्य योजना तैयार की गई. इसे भी पढ़ें – 20">https://lagatar.in/inquilabi-naujawan-sabha-will-protest-in-front-of-the-vidhansabha-on-march-20/">20

मार्च को विधानसभा के समक्ष धरना देगी इंकलाबी नौजवान सभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही