Search

 
 
 

नगर निगम ने चलाया अभियान, सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त

रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा, जाम मुक्त और अतिक्रमण रहित बनाने के लिए अभियान शुरू किया है.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा, जाम मुक्त और अतिक्रमण रहित बनाने के लिए अभियान शुरू किया है. निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है. इस अभियान को और तेज करने के लिए आज प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए.

 

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

शहर की सभी मुख्य सड़कें, चौक-चौराहे और कनेक्टिंग रोड्स पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किए जाएं.
दुकानदार अगर बार-बार अतिक्रमण करेंगे तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी.
हर वार्ड में इंफोर्समेंट अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो.
अवैध पार्किंग और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए टीम नियमित अभियान चलाए.
प्लास्टिक कचरे और सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने पर भी जोर दिया जाए.
मंदिर, मस्जिद और धार्मिक स्थलों के बाहर अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.
सड़क किनारे रखी रेहड़ी-पटरी को चिन्हित कर हटाया जाएगा.
शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.


तुरंत शुरू हुआ अभियान

 

बैठक के बाद प्रशासक के आदेश पर टीमों ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी. शहर के कई इलाकों जैसे सिद्धो-कान्हू चौक, कांके रोड, मेन रोड, सुजाता चौक, स्मार्ट बाजार और डेली मार्केट में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. सड़क किनारे रखे सामानों को जब्त कर लिया गया.

 


निगम का कहना है कि अभियान का मकसद लोगों को परेशानी देना नहीं, बल्कि शहर को जाम और गंदगी से मुक्त करना है. सभी से अपील है कि अतिक्रमण से बचें और साफ-सुथरा रांची बनाने में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही