Search

 
 
 

सरहुल पर्व पर नगर निगम की विशेष तैयारी, सफाई और पानी की व्यवस्था की

 
Ranchi: सरहुल पर्व के अवसर पर हातमा सरना स्थल पर नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. नगर निगम ने सरना स्थल पर सफाई अभियान चलाया और वहां पानी के दो टैंकर उपलब्ध कराए. पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया और मार्गों को चूना डालकर चिह्नित किया गया. स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इन व्यवस्थाओं की सराहना की और संतोष व्यक्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/jal.jpg"

alt="bdfbfb" width="600" height="400" /> स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा था. जिससे पूरा क्षेत्र स्वच्छ बना रहा. साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-and-said-file-an-fir-against-placement-agencies-and-blacklist-them/">बाबूलाल

ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा – प्लेसमेंट एजेंसियों पर FIR कर ब्लैक लिस्ट करें

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की प्रार्थना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/champai7.jpg"

alt="sggn" width="600" height="400" /> सरहुल पर्व के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन हातमा सरना स्थल पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि यह पर्व शांति और समृद्धि का प्रतीक है. उन्होंने प्रार्थना की कि हर व्यक्ति सुखी रहे और समाज में एकता बनी रहे. श्री चंपाई सोरेन ने आदिवासी समाज से अपील की कि वे इस पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश करें. बता दें कि सरहुल पर्व झारखंड के आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार है, जिसे वसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर पूरे राज्य में उल्लास का माहौल देखा जाता है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-performed-sarhul-puja-at-sirmatoli-sarna-sthal-there-was-protest/">सीएम

हेमंत ने सिरमटोली सरना स्थल में की सरहुल पूजा, हुआ विरोध
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही