Search

 
 
 

रांची: नगर निगम ने शहर के चौमुखी विकास का खाका किया तैयार

 
Ranchi: नगर निगम सभागार में शुक्रवार को नगर आयुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. नगर आयुक्त ने निगम पदाधिकारियों संग शहर के विकास के लिये विचार विमर्श किया. उन्होंने आधारभूत संरचना के विकास एवं वर्तमान में आ रही कठिनाइयों पर परिचर्चा की. साथ ही शहर के चौमुखी विकास के लिये एफएआर, मास्टर प्लान, लेआउट प्लान, पार्किंग, निर्माण कार्यों में विचलन, पुराने भवनों का रेगुलराइजेशन, जर्जर भवनों का रेनोवेशन आदि अहम सुझाव दिये. शहर को प्रदूषण मुक्त करने, ग्रीन जोन बनाने, ओपन स्पेस को बढ़ाने, गली मुहल्लों की व्यवस्था बेहतर करने के लिये विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने सभी को आश्वस्त किया कि जो कार्य निगम स्तर से निष्पादित होने हैं, उसपर त्वरित कार्रवाई होगी. जिन बिंदुओं पर राज्य सरकार की जरुरत होगी प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को प्रेषित किया जायेगा. इस अवसर पर अपर प्रशासक फिलवियुस बारला, अपर प्रशासक संजय कुमार, नगर निवेशक राम बदन सिंह, नगर निवेशक शाखा के पदाधिकारी, झारखंड के सभी निबंधित वास्तुविद तथा अन्य कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/division-of-departments-in-hemant-cabinet-radhakrishna-got-finance-and-irfan-got-health-department/">हेमंत

मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण को वित्त, इरफान को स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रियों को मिला ये विभाग…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही