Search

 
 
 

सरफेस वाटर ट्रीटमेंट का उपयोग कर नगर निगम ने बचाये 2.60 लाख लीटर पानी

 
Basant Munda Ranchi : झारखंड बनने के बाद रांची नगर निगम ने पहली बार दो लाख 60 हजार लीटर से अधिक पानी बचाया है. वर्तमान में पांच स्थानों से सरफेस वाटर का ट्रीटमेंट कर रांची में जलापूर्ति की जा रही है. हर दिन 50 टैंकर से शहरवासियों की प्यास बुझायी जा रही है. शहरवासियों को टैंकरों के माध्यम से ट्रीटेड सरफेस वाटर की आपूर्ति की जा रही है. मुहल्लों में लगाये गये मिनी एचवाईडीटी में टैंकर के माध्यम से पानी डाला जा रहा है. यहीं से लोग घेरलू काम के लिए पानी का उपयोग कर रहे हैं.

इन स्थानों से हो रहा सरफेस वाटर ट्रीटमेंट

राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ शहरवासियों को पानी लगातार मिलता रहे, इसके लिए नगर निगम पूरे शहर में 50 टैंकर से लोगों के घरों तक जलापूर्ति कर रहा है. पानी गोंदा ओटीपी, हातमा हिल सिमलिया (यूजीआर 1), आईटीबीपी (यूजीआर 2) और सिरमटोली से लिया जा रहा है.

4000 लीटरवाले टैंकर से हो रही जलापूर्ति

ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ रही है, लोगों के घरों की बोरिंग और कुएं सूखते जा रहे हैं. जो बोरिंग चालू हालत में है, उनसे गंदा पानी निकल रहा है. शहरवासियों को सप्लाई पानी के भरोसे पूरी गर्मी गुजरनी पड़ती है. जिन इलाकों में सप्लाई वाटर का कनेक्शन नहीं है या जहां पानी की घोर किल्लत है, उन इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम चार हजार क्षमता वाले टैकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है.

शिकायत और सुझाव के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शहरवासियों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9431104429 जारी किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/rs-45-90-lakh-recovered-from-a-car-going-from-ranchi-towards-hazaribagh/">रांची

से हजारीबाग की तरफ जा रही कार से 45.90 लाख रुपये बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही