Search

 
 
 

बिरसा मुंडा बस स्टैंड के पीछे चुनुवा टोली बस्ती से बैरंग लौटी निगम की टीम

बिरसा मुंडा बस स्टैंड के पीछे चुनुवा टोली बस्ती से आज नगर निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा. लोगों के हंगामे के बाद निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर बसे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने बताया कि निगम की टीम बिना सूचना दिए ही घर तोड़ने पहुंच गयी. इस दौरान निगम की टीम और जेसीबी वाहनों को देखते ही लोग एकजुट हो गए.
 
  • महापौर की बात नहीं सुनते पदाधिकारी - वार्ड पार्षद पवन तिर्की 

Ranchi: बिरसा मुंडा बस स्टैंड के पीछे चुनुवा टोली बस्ती से आज नगर निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा. लोगों के हंगामे के बाद निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर बसे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने बताया कि निगम की टीम बिना सूचना दिए ही घर तोड़ने पहुंच गयी. इस दौरान निगम की टीम और जेसीबी वाहनों को देखते ही लोग एकजुट हो गए. नगर निगम की टीम और लोगों के बीच पहले 2 घंटे बहस भी हुई है. इस दौरान वार्ड पार्षद पवन तिर्की भी लोगों के समर्थन में पहुंच गए. 


इस दौरान पवन तिर्की ने कहा कि उजाड़ने से पहले बसाना होगा,क्योंकि आदिवासियों की जमीन पर कई विकास भवन बनाया गया है. इन्होंने ही झारखंड को बनाया और बसाया है. आज लंबे समय से शहर में रह रहे हैं, चुनुवा टोली में करीब 40 आदिवासी परिवारों का घर बना है. यहां करीब 65-70 की संख्या में आदिवासी रहते हैं. इसे जानबूझकर हमेशा तंग किया जाता है.

आज चुनुवा टोली में बसे आदिवासी परिवार पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं. यदि इस इसे अचानक तोड़ देंगे तो लोग बेघर हो जायेंगे, बारिश में कहां जायेंगे. इस दौरान पवन तिर्की ने महापौर रोशनी खलखो से नगर निगम के पदाधिकारियों से बातचीत कराई, लेकिन निगम के पदाधिकारी ने उनकी बात अनसुना कर दिया और दो दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है. 


पवन तिर्की ने कहा कि नगर निगम अफसर शाही हो गया है. जहां नगर निगम के महापौर की बात नहीं सुनी जाती है, तो वार्ड पार्षदों की बात कौन सुनेगा. एक अगस्त को चुनुवा टोली के लोग डिप्टी मेयर से मुलाकात करने पहुंचेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही