Search

 
 
 

रामनवमी को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक करेगा नगर निगम

 
Ranchi :   राजधानी में रामनवमी के भव्य आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसको लेकर रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक आज दोपहर 12 बजे नगर निगम सभागार में आयोजित की जायेगी, जिसमें विभिन्न पूजा समितियों और अखाड़ा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. रांची नगर निगम के अपर प्रशासक ने सभी संगठनों से बैठक में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि रामनवमी पर्व को सुचारू और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक योजनाएं बनाई जा सके.

बैठक का मुख्य उद्देश्य :

  1. - शहर में स्वच्छता अभियान को तेज करना
  2. - पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था
  3. - चलंत शौचालयों की व्यवस्था
  4. - प्रमुख मार्गों पर विशेष विद्युत सजावट
  5. - नगर निगम से जुड़ी अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना

बैठक में आमंत्रित संगठन :

  1. - महावीर मंडल, रांची
  2. - महावीर मंडल महासमिति, रांची
  3. - चैत्री दुर्गा पूजा समिति, रांची
  4. - पूर्वी महावीर मंडल, रांची
  5. - श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति, रांची
  6. - रामनवमी श्रंगार समिति, रांची
  7. - सभी रामनवमी आयोजन समितियां
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही