Ranchi : राजधानी में जलसंकट को देखते हुए रांची नगर निगम इस साल विभिन्न वार्डों में 59 नये हैंडपंप लगवायेगा. पीने का पानी के लिए हर वार्ड में तीन हैंडपंप लगाने की योजना है. अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि शहर में फिलहाल कुल 2560 हैंडपंप हैं. इनमें से 190 हैंडपंप सूख चुके हैं. निगम द्वारा 8 दल बना कर पूरे शहर के हैंडपंप का सर्वे किया जा रहा है. जो हैंडपंप बिगड़े हुए हैं, उनकी मरम्मत का काम जारी है. बताया कि निगम के पास 108 बोरिंग मशीन पंजीकृत हैं, जिनका जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. लोग नगर निगम के कंट्रोल रूम में भी फोन कर पानी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.
में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अनुशंसा से डॉक्टरों में हर्ष [wpse_comments_template]
शहर में कुल 67520 लीगल वाटर कनेक्शन
बताया गया कि निगम क्षेत्र में फिलहाल पेयजलापूर्ति के लिए 67520 लीगल कनेक्शन हैं. विभन्न मुहल्लों में 174 हाई ड्रिल्ड ट्यूबवेल (एचवाईडीटी) और 347 मिनी एचवाईडीटी हैं. निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम के पास वर्तमान में 50 टैंकर मौजूद हैं. इसके साथ ही 50 और टैंकर लाने की तैयारी चल रही है. इस बीच वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी का कहना है कि शहर में पानी की किल्लत है. हर कोई पानी के लिए बोरिंग नहीं करवा सकता है. निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक बोरवेल से लोगों को राहत मिलती है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/doctors-are-happy-with-the-recommendation-to-implement-the-medical-protection-act-in-jharkhand/">झारखंडमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अनुशंसा से डॉक्टरों में हर्ष [wpse_comments_template]
Leave a Comment