Search

 
 
 

Jamtara News: नप अध्यक्ष ने शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

जामताड़ा नगर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी पहल की शुरुआत हो गई है.
 

Jamtara: जामताड़ा नगर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी पहल की शुरुआत हो गई है. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए नगरवासियों के लिए 24 घंटे निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है.

 

दुमका रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण से बुधवार शाम 4 बजे से यह सेवा आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दी गई. इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक तंगी या वाहन की अनुपलब्धता के कारण किसी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा नगर क्षेत्र में 30 किलोमीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को यदि दिन या रात किसी भी समय एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसे निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इस सेवा से विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी लाभ मिलेगा.

 

एंबुलेंस सेवा के लिए मोबाइल नंबर 7765950812- 9939595909 पर संपर्क करें नगर क्षेत्र का कोई भी नागरिक एंबुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही