Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निकाय चुनाव: 21 की शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार भोंपू

राज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार शनिवार शाम 5 बजे के बाद थम जाएगी. लेकिन उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर सकेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार शनिवार शाम 5 बजे के बाद थम जाएगी. लेकिन उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर सकेंगे. 

 

राज्य के 48 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के तहत सोमवार 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं, वोटों की गिनती 27 फरवरी 2026 को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

 

आपको बता दें कि झारखंड में आखिरी बार निकाय चुनाव 2018 में हुए थे. राज्य में ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट जैसे कानूनी पेचीदगियों के कारण चुनाव टलते आ रहे थे.

 

झारखंड हाई कोर्ट की कड़ी फटकार और हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है. वर्तमान में सभी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू है और जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही