Search

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी, पुलिस रख रही हर गतिविधियों पर नजर

Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से नगर निकाय चुनाव जारी है. चुनाव से संबंधित हर गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है. चुनाव में किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए लगातार दिशा निर्देश जारी की जा रही है. कंट्रोल रूम से पुलिस के आला अधिकारी की मौजूदगी में निगरानी की जा रही है.
 
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चार हजार अतिरिक्त जवान की तैनाती की गई है. नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से जारी है. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से ही विभिन्न वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं.

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाया है. वहीं स्ट्रांग रुम में जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए है. इससे पहले स्ट्रॉंग रूम पंडरा में बनाया जाता था, लेकिन इस बार ट्रांसपोर्ट नगर में बना है, जो रिंग रोड में है. मतगणना स्थल पर केवल वैध पासधारियों को प्रवेश मिलेगा और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल द्वारा की जाएगी.

रांची के सिटी एसपी में बताया कि शहर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. शहर के लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं. फिलहाल किसी भी प्रकार की झड़प और गलत गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही