Search

 
 
 

निकाय चुनावः चाईबासा नप अध्यक्ष पद पर नितिन प्रकाश तो चक्रधरपुर से सन्नी उरांव की जीत

चाईबासा नगर परिषद से झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश व चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी समर्थित रमेश खिरवाल को 504 वोटों से पराजित किया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : नगर निकाय चुनाव में चाईबासा नगर परिषद से झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश व चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी समर्थित रमेश खिरवाल को 504 वोटों से पराजित किया. नितिन प्रकाश को 6978 वोट, जबकि रमेश खिरवाल को 6474 मत मिले हैं.


वहीं, चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव ने भाजपा समर्थित डॉ. विजय सिंह गागराई को 1061 वोटों से पराजित किया. सन्नी उरांव को 11,331 मत व डॉ. विजय सिंह गागराई को 10,270 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पूर्व सांसद स्व.विजय सिंह सोय की पुत्री अनुप्रिया सोय को 2036 मत मिले. परिणाम घोषित होते ही जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और आतिशबाज़ी की.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही