Kaushal Kumar Ranchi : नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि यह सरकार(हेमंत सरकार) न्यायालय को भी ठेंगा दिखाने का काम कर रही है. चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सारी तैयारी करनी पड़ती है. कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तैयारी और निकाय चुनाव की तैयारी दोनों अलग-अलग है. किस बूथ का कौन सा वार्ड परिसीमन पर होगा, यह तय करने में समय लगता है. इसके लिए सर्वे करना होता है. संजीव विजयवर्गीय इस संवाददाता से बात कर रहे थे.
यह सरकार नहीं चाहती कि नगर निकाय चुनाव हों
संजीव विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि अगर पुरानी मतदाता सूची से चुनाव करवाया जाता है तो नये मतदाता जो जुड़े हैं, उनका क्या होगा. वह वोट देने से वंचित रह जायेंगे. विजयवर्गीय ने कहा कि यह सरकार अस्थिर है. वह नहीं चाहती कि नगर निकाय चुनाव हो. उनके मन में है कि 21 दिन पूरा होते ही कुछ ऐसा खेल खेलें कि फिर से समय मिल जाये. जनता त्राहिमाम है, जनप्रतिनिधि परेशान हैं
पूर्व उपमहापौर ने कहा कि जनता त्राहिमाम है. जनप्रतिनिधि परेशान हैं. अफसरशाही हावी है. कहा कि लोग सांसदों, विधायकों के पास कम और वार्ड पार्षदों, महापौर, उपमहापौर के पास अपने काम के लिए ज्यादा जाना पसंद करते हैंं संजीव विजयवर्गीय का कहना था कि लोग आधार कार्ड , वृद्धा पेंशन बनवाने को लेकर परेशान हैं. जनता का कार्य सर्वोपरि है. हम अभी भी यह काम कर रहे हैं,. लोग विकास योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं होने से परेशान हैं. नालियां बनाने के कार्य लंबित हैं, बरसात में फिर पानी सड़कों पर बहेगा
उन्होंने कहा कि नालियां बनाने के कार्य लंबित हैं. बरसात के दिनों में फिर पानी सड़कों पर बहेगा. लोग परेशान होंगे. इस क्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि हर घर जल मिशन का कार्य भी बाधित है, जुडको के माध्यम से कार्य हो रहा है. लेकिन आधा-अधूरा करके काम छोड़ दिया जा रहा है. जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है
कहा कि जब जनप्रतिनिधि रहते थे, तो उन्हें डर रहता था कि काम और भुगतान में दिक्कत आयेगी, लेकिन अब तो कोई डरने वाला ही नहीं है. राज्य की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है. लोग न तो अपना काम करवा पा रहे हैं, न ही योजनाओं का लाभ उन्हें मिल पा रहा है. न ही पैसे का सदुपयोग हो रहा है. नगर निगम में संवैधानिक नियमावली बनाकर काम होना चाहिए
संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम में संवैधानिक नियमावली बनाकर काम होना चाहिए. कहा कि भवन नियमितीकरण योजना को लेकर कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन डेढ़ साल से सरकार ने इसे प्रकाशित नहीं किया है. विजयवर्गीय ने रांची को अनप्लांड डेवलप सिटी बताया. देश की जनता मोदी जी के साथ है
विजयवर्गीय ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी अपनी बात रखी, कहा कि यह 500 वर्ष का संघर्ष, हजारों लोगों के बलिदान का फल है . हम सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर के निर्माण को अपनी आंखों से देख पा रहे हैं. विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है. वह कार्यक्रम में जाये या ना जाये, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. देश की जनता मोदी जी के साथ है और 2024 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनने जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment