Search

नगर निकाय चुनावः 4304 बूथों पर मतदान शुरु

Ranchi : झारखंड के नगर निकायों में सोमवार की सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरु हो गया है. मतदान शाम के पांच बजे तक चलेगा. लोग अपना वोट पांच बजे तक डाल पाएंगे. इस बार बैलेट पेपर से चुनाव होने की वजह से मतदान धीमा होने की उम्मीद है. चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं की गई है. इसलिए चुनाव कार्य में तैनात 50 हजार कर्मचारी मतदान नहीं कर पाएंगे.
 
  • मेयर व अध्यक्ष के 562 प्रत्याशी मैदान में.
  • वार्ड पार्षद के 5562 प्रत्याशी मैदान में.
  • 4304 बुथों पर 50 हजार कर्माचारी लगाये गये.
  • 50 हजार कर्मचारी मतदान नहीं कर पाएंगे.

Ranchi : झारखंड के नगर निकायों में सोमवार की सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरु हो गया है. मतदान शाम के पांच बजे तक चलेगा. लोग अपना वोट पांच बजे तक डाल पाएंगे. इस बार बैलेट पेपर से चुनाव होने की वजह से मतदान धीमा होने की उम्मीद है. चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं की गई है. इसलिए चुनाव कार्य में तैनात 50 हजार कर्मचारी मतदान नहीं कर पाएंगे.

जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 48 शहरी निकायों में मेयर व अध्यक्ष के 562 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं वार्ड पार्षद के 5562 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल है. 

जानकारी के मुताबिक 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा सके हैं, जबकि तीन वार्ड में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही