Ranchi News: राजधानी में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान शहर में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई. जल जमाव न हो इसके लिए निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं. निगम ने 53 वार्डों में विशेष नाली सफाई अभियान चलाया. अभियान में करीब 1200 सफाई मित्रों को लगाया गया.
इसे भी पढ़ें:
शहर के करीब 45 प्रमुख स्थानों पर जाम नालियों की सफाई की गई. जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई. अभियान के दौरान नालियों में जमा गाद और कचरे को हटाया गया. इसके लिए 4 जेसीबी, 2 सुपर सकर मशीन समेत अन्य संसाधनों का उपयोग किया गया.
वार्ड 15 स्टेशन रोड, वार्ड 36 अरगोड़ा और डिब्डीह, वार्ड 14 एफसीआई गोदाम रोड और मकचुनटोली, वार्ड 50 दिनकर नगर रोड, वार्ड 53 तुपुदाना, वार्ड 44 एजी कॉलोनी, वार्ड 24 पीपी कंपाउंड, वार्ड 11 प्रताप गली, वार्ड 48 बड़ा घाघरा, वार्ड 20 सेवा सदन, वार्ड 42 शुक्ला कॉलोनी और बायपास रोड, वार्ड 21 बड़ा तालाब, वार्ड 4 बरियातू और वार्ड 7 खोरहा टोली समेत अन्य क्षेत्रों में नालियों की सफाई की गई.
वार्ड 3 के आशा श्री गार्डन क्षेत्र में नालियों में जमा गाद निकालने के साथ डायवर्जन की भी सफाई की गई. वहीं वार्ड 13 बंगला कॉलोनी, काटाटोली और वार्ड 47 जोरार (नामकुम) में सुपर सकर मशीन से जाम नालियों की सफाई कराई गई.
नाली जाम से संबंधित शिकायतें मिलने के बाद निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने भी कई इलाकों में तत्काल कार्रवाई की. वार्ड 11 पुरुलिया रोड, वार्ड 41 धुर्वा, वार्ड 28 गंगा नगर और वार्ड 10 बर्धमान कंपाउंड में कनेक्ट सेंटर पर शिकायत पहुंचने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

