Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘MUNJYA’ का धमाल, 15 दिनों में 70.70 करोड़ का कलेक्शन, जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

NewDelhi : हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन पर बनी फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. 20 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने 15 दिनों में 70.70 करोड़ की कमाई कर ली है. शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो मुंज्या ने 2.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 2.50 करोड़ था. गुरुवार की तुलना में फिल्म की कमाई में 25 लाख की बढ़त देखने को मिली है.

वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन में आ सकता है जबरदस्त उछाल

फिल्म ‘मुंज्या’ बजट से करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा कमा चुकी है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया था. इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. 15 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में उछाल आने का मतलब है कि आने वाले समय में फिल्म शानदार कमाई कर सकती है. वीकेंड डे यानी शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है. यह फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या के एनिमेटेड कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में मोना सिंह और शरवरी वाघ के अलावा बाहुबली फिल्म में कटप्पा का रोल प्ले करने वाले एक्टर सत्यराज भी हैं.

भारत की पहलीकंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी फिल्म है मुंज्या

बता दें कि 20 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘मुंज्या’ को 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. यह भारत की पहली सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) फिल्म है. इस फिल्म में अभय वर्मा, शरवरी, मोना सिंह और सत्यराज ने अभिनय किया है. ‘मुंज्या’ में सुहास जोशी ने भी रोल प्ले किया है. ‘मुंज्या’ मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म ह और इसमें इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी को दर्शाया गया है. मैडॉक फिल्म्स ने ‘मुंज्या’ से पहले 2018 में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’, ‘रूही’ (2021) और ‘भेड़िया’ (2022) बनाया था.

लड़के को अपने से सात साल बड़ी लड़की से हो जाता है प्यार

फिल्म ‘मुंज्या’ की कहानी 1952 के बैकड्रॉप में बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की मुन्नी से प्यार हो जाता है. वह उससे शादी करना चाहता है. लेकिन लड़की मना कर देती है. फिल्म में दिखाया जाता है कि जबरदस्ती लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और मुन्नी की शादी किसी और से कर दी जाती है. उस रात लड़का अपनी बहन को साथ ले जाता है और एक पीपल के पेड़ के नीचे काला जादू करता है. काला जादू करने के दौरान वह मर जाता है और राक्षस बन जाता है, जिसका नाम ‘मुंज्या’ है. ‘मुंज्या’ की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उसकी ‘इच्छा’ पूरी हो जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही