Search

मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर मुराईडीह कोलियरी का चक्का जाम

Barora : बरोरा एरिया वन अंतर्गत मुराईडीह कोलियरी के लोकल सेल मजदूरों ने मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर सोमवार को कोलियरी का चक्का जाम कर दिया. इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. चक्का जाम समर्थकों ने घंटों कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग व उत्पादन को रोके रखा. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विनोद महतो ने कहा कि प्रबंधन मशीन से कोयला लोडिंग कर मजदूरों के पेट में लात मारने का प्रयास कर रही है. जिसे मजदूर कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. कंपनी प्रबंधन को इस समस्या को लेकर कई बार पत्राचार किया गया, बावजूद कंपनी अधिकारी अपने तानाशाही रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं. जिससे आक्रोशित मजदूरों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया. वहीं मजदूरों के आक्रोश व एकजुटता को देख बैकफुट पर आये प्रबंधन ने अगले आदेश तक मशीन लोडिंग कार्य स्थगित कर दिया. जिसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त किया. मौके पर बिनोद महतो, राजू सिंह, गुड्डू महतो, बलराम दास, मनोज चौहान, कृष्णा रविदास, राजू चौहान, राजन महतो, लखी देवी, पूजा देवी, शिवसनी, उषा देवी, रीता देवी, रेखा देवी, रूपमणि देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, लीलावती देवी, सत्या देवी, मुन्नी देवी, सरस्वती चौहान, शोभा देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-former-cm-hemant-soren-withdrew-his-petition-from-sc/">Breaking

: पूर्व CM हेमंत सोरेन ने SC से अपनी याचिका वापस ली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//