Search

 
 
 

पलामू : मुरारी ज्वेलर्स लूट कांड का पर्दाफाश

 
Palamu : पुलिस ने पलामू के चर्चित मुरारी ज्वेलर्स लूट कांड के मुख्य आरोपी आनंद सोनी उर्फ सोनू सोनी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने बताया कि सोनू ने इस लूट कांड में कोर्ट में विगत 9 जनवरी को आत्मसमर्पण किया था. आत्मसमर्पण के बाद टाउन थाना की पुलिस ने उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.

इसे भी पढ़ें -क्या">https://lagatar.in/will-the-old-notes-of-hundred-ten-and-five-be-closed/20247/">क्या

बंद हो जायेंगे सौ, दस और पांच के पुराने नोट ?

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से हटा पर्दा

गौरतलब है कि लुटेरों ने विगत 20 सितंबर को मुरारी ज्वेलर्स से 1.1 किलो सोना और 18 किलो के करीब चांदी की लूट की थी. इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये हैं. हालांकि उस दौरान शिकायतकर्ता ने दर्ज एफआईआर में करीब 100 ग्राम जेवरात की ही लूट की बात बताई गई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद सोनी उर्फ सोनू सोनी को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया है.

लूटे गए गहने में से सभी ने बांटा था हिस्सा

इस पूछताछ में पलामू पुलिस को नया सुराग मिला था. मुख्य आरोपी ने इस बात को भी कबूल किया कि लूटे गए जेवरात को सौरव, राहुल और टाइगर ने अपना हिस्सा लेने के लिए बिक्री की थी. उसमें सभी का हिस्सा चार-चार लाख रुपये पड़ा था. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-medical-college-student-committed-suicide-use-of-different-rope-police/20264/">हजारीबाग

मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की थी खुदकुशीः अलग-अलग रस्सी का इस्तेमाल- पुलिस
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही