Search

 
 
 

थाईलैंड में कत्‍लेआम, 22 बच्‍चों समेत 34 की मौत, बीबी-बच्‍चों को मार आरोपी ने किया सु’साइड

 
Thailand : थाईलैंड में गुरुवार को एक हमलावर ने चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली. मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं. फायरिंग थाईलैंड के उत्तरी प्रांत के नॉन्गबुआ लम्फू में हुई. चाइल्ड केयर सेंटर में कत्‍लेआम मचाने के बाद आरोपी अपने घर पर गया. वहां भी उसने कत्लेआम मचाया. पहले अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. थाईलैंड के नोंगबुआ लाम्फु में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया. चाइल्‍ड  केयर सेंटर पर हर तरफ सिर्फ लाशें नजर आ रही थीं. आरोपी की पहचान एक पूर्व पुलिस अधि‍कारी पन्या खमरब (34) के रूप में हुई है. ड्रग्स के एक केस के सिलसिले में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. [caption id="attachment_438075" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/4-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घायलों को अस्पताल ले जाते रेस्‍क्‍यू टीम[/caption] इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-nigam-and-tourist-bus-collide-9-killed-38-injured/">केरल

: निगम और टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 38 घायल
थाइलैंड के एक अध‍िकारी के मुताबिक, हमलावर खमरब​​​​​​​​​​​​​​ बहुत पढ़ा-लिखा और शारीरि‍क रूप से फि‍ट था. वह पुलिस में अफसर बना, लेकिन कुछ महीने में ही ड्रग स्मगलिंग से जुड़ गया. इंटर ऑफिस ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद वह फुल टाइम ड्रग स्मगलर बन गया. एक बार उसे गिरफ्तार भी किया गया था. इस मामले में उसपर अब भी केस चल रहा है. माना जा रहा है क‍ि नौकरी से बर्खास्‍त क‍िए जाने को लेकर वह मानस‍िक रूप से परेशान था. इसी वजह से उसने फायरिंग की होगी. इसे भी पढ़ें : फीफा">https://lagatar.in/fifa-u-17-world-cup-6-daughters-of-jharkhand-selected-in-indian-womens-team-first-match-on-october-11/">फीफा

अंडर-17 वर्ल्ड कप : भारतीय महिला टीम में झारखंड की 6 बेटियों का चयन, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही