Search

टंडवा में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामलाः आरोपी इनामी नक्सली से NIA ने की पूछताछ

Ranchi: चतरा जिले के टंडवा थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल इनामी नक्सली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूछताछ की है. एनआईए की पटना ब्रांच ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खूंखार नक्सली और जोनल कमांडर अभिजीत यादव उर्फ बनवारी को चार दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की. अभिजीत यादव बिहार और झारखंड के लिए आतंक का पर्याय था. झारखंड सरकार ने इसपर 10 लाख और बिहार सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. दिसंबर 2022 में झारखंड और बिहार की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अभिजीत यादव को गिरफ्तार किया था. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

टंडवा थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को आइइडी ब्लास्ट कर उड़ाने का है आरोपी 

साल 2016 में बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर और झारखंड के टंडवा प्रखंड की सड़क पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था. इसमें टंडवा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी. यह घटना उस समय हुई थी जब टंडवा थाना के पुलिसकर्मी नबीनगर में आयोजित क्राइम मीटिंग में शामिल होकर वापस टंडवा लौट रहे थे. इसे भी पढ़ें- श्रीनगर">https://lagatar.in/srinagar-g20-delegates-play-golf-visit-mughal-gardens-on-the-banks-of-dal-lake/">श्रीनगर

: जी 20 प्रतिनिधियों ने गोल्फ खेला, डल झील के किनारे मुगल गार्डन की सैर की
घटना इतनी भयावह थी कि सभी आठ पुलिसकर्मियों के परखच्चे उड़ गए थे. बड़ी बात यह है कि जोनल कमांडर अभिजीत के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया था. नक्सली संगठन में रहते हुए जोनल कमांडर अभिजीत ने अकूत संपत्ति हासिल की है. यही कारण है कि वह ईडी की रडार पर आ गया. ईडी ने झारखंड के पलामू जिले में कार्रवाई करते हुए उसके छह बड़े प्लॉट को अटैच कर लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp