Search

 
 
 

जमशेदपुर में फल व्यवसायी की हत्या, गोलमुरी थाना में हंगामा, पुलिस पर उठे सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती निवासी फल व्यवसायी कन्हैया यादव की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. हत्या की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलमुरी थाना पहुंचकर हंगामा किया और देर रात तक धरने पर बैठे रहे.
 
गोलमुरी थाना का घेराव करते स्थानीय लोग.

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती निवासी फल व्यवसायी कन्हैया यादव की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. हत्या की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोलमुरी थाना पहुंचकर हंगामा किया और देर रात तक धरने पर बैठे रहे.

 

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों का आरोप था कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो हत्या जैसी घटना टाली जा सकती थी. थाना और डीएसपी कार्यालय के नजदीक इस तरह की वारदात होने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए गए. पुलिस ने देर रात छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. मामले की जांच जारी है.

 

Uploaded Image

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ लिखित शिकायत देने को कहा ताकि कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके. करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई.

 

युवा यादव समाज के प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर हत्या की घटना होना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ाता है.इधर, पुलिस हत्या के कारणों की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, आपसी रंजिश, रंगदारी और पुराने विवाद की आशंका को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि टिनप्लेट काली मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर वर्ष 2016 से विवाद चला आ रहा था, जिसके बाद वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही