Search

जहानाबाद: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की चाकू गोदकर हत्या

Jehanabad: अपराधियों ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना काको बाजार की है. मृतक महिला का नाम मालो देवी है. बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने महिला के पूरे शरीर को चाकू से गोदा था और फिर गला काट दिया था. मृतका के बेटे कुणाल ने बताया कि उनकी मां घर में अकेली रहती थीं. कुणाल पास में ही दूसरे घर में रहते थे. कुणाल की माने तो उनकी मां जिस घर में रहती थीं उस घर का दरवाजा सुबह से ही खुला हुआ था. जब वो घर गए तब उन्होंने देखा कि उनकी मां का शव वहां पड़ा हुआ था. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp