Search

आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या, राहुल गांधी का आरोप, हत्या में टीएमसी के गुंडों का हाथ

NewDelhi :  पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या किये जाने को  लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टीएमसी सरकार पर हल्ला बोला है. आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने देबदीप चटर्जी की हत्या की है.

 

 

 


राहुल गांधी ने आज रविवार को देबदीप की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंसा पर भरोसा नहीं करती, लेकिन अहिंसा के सिद्धांत को कलंकित करने वाली राजनीति के सामने झुकना नहीं जानती.

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की तृणमूल के गुंडों द्वारा की गयी हत्या बेहद निंदनीय है.

 

राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार के प्रति  गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, तृणमूल का गुंडा राज चल रहा है. वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है
 


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसावादी नहीं रही है और न कभी रहेगी. कांग्रेस सांसद ने कहा, हमने अपने कार्यकर्ता खोये हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है.  यही हमारी विरासत और हमारा संकल्प है. 
 


राहुल गांधी ने कहा कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो. उन्हें कठोरतम सज़ा मिले. मांग की कि देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा तथा मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाये.

 

इधर खबर आयी है कि आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//