Search

 
 
 

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या : कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर

 
Kolkata : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के खिलाफ देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है.

पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया  

रूपा गांगुली ने कहा कि ममता पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, उन्हें इस घटना के बाद तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. ममता बनर्जी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर है. पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया है

कोलकाता में ममता बनर्जी की पदयात्रा   आज 

खबर आयी है कि कोलकाता की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 16 अगस्त को पदयात्रा करेगी. ममता बनर्जी ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है कहा कि वह 16 अगस्त को कोलकाता में मौलाली से धर्मतला तक एक रैली करेंगी. ममता ने कहा कि मैं चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाये. उम्मीद जताई कि सीबीआई अगले रविवार तक न्याय करेगी.

 अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में  19 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों को शहर की एक अदालत ने 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि असामाजिक तत्वों ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में घुसकर उसके कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की थी .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही