Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुरी : 25 साल की महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Silli/Muri (Ranchi) : मुरी ओपी क्षेत्र के छोटा मुरी बाजार के समीप रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मुरी ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. जानकारी के अनुसार छोटा मुरी निवासी मुकुंद शर्मा की पत्नी संध्या देवी उम्र 25 वर्ष सोमवार की दोपहर अपने कमरे को बंद करके पंखे में अपने दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक गई. काफी देर होने के बाद जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा को तोड़ा गया. अंदर का नजारा देखकर सभी अवाक रह गये. देखा संध्या फंदे से लटक रही है. आनन- फानन में फंदे से उतार कर उसे सिंगपुर नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मुरी ओपी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. शिकायत मिलने के बाद महिला की मौत मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-schools-will-remain-closed-in-jharkhand-till-class-8-order-issued/">झारखंड

में कक्षा 8 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही