Search

 
 
 

मुरी : जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र को तोड़कर नया बनाने को लेकर ग्रामसभा

 

जर्जर भवन को तोड़कर नया भवन बनाने को लेकर विभागीय पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण

Silli / Muri : प्रखंड के बांसारुली पंचायत सचिवालय में सोमवार को  ग्राम प्रधान श्रीपद महली की अध्यक्षता में ग्राम  सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार साहू, उप प्रमुख आरती देवी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, मुखिया लालू उरांव, विशेष रूप से शामिल हुए. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बांसरुली उप स्वास्थ्य केंद्र के वर्षों पुराने एवं जर्जर भवन को तोड़कर नया भवन निर्माण किया जाए. उप प्रमुख आरती देवी ने बताया कि जर्जर भवन में स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय लोगों को दुर्घटना का भय लगा रहता है. उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत को देखते हुए पिछले कई सालों से स्वास्थ्य केंद्र के सारे काम निकट स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में किया जा रहा है. आज ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुराने जर्जर भवन को तोड़कर नए भवन निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस केंद्र के बन जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोग लाभान्वित होंगे. इस मौके पर पुरन महतो, गणेश करमाली, रबीना साहू,  महेश महतो, उषा देवी, निरंजन महतो, रीता देवी, ब्रजकिशोर महतो, स्वास्थ्य सहिया, स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही