Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुरी : बैल को बचाने में कुआं धंसा, 5 मरे, दो बचाये गये, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Silli/Muri : मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे बड़ा हादसा हो गया. बैल को बचाने के दौरान कुआं धंसने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गयी. दो लोगों को किसी तरह बचाया गया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से गांव में मातम है. घटना के बारे में बताया गया कि घास चरने के दौरान एक बैल गोलटू मांझी के कुएं में जा गिरा. ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो लोग बैल को कुएं से निकालने का प्रयास करने लगे. बैल की जान बचाने के लिए सात लोग कुएं में घुसे. बैल को जब कुएं से बाहर निकाला जा रहा था, उसी क्रम में कुआं धंस गया. सभी लोग कुएं में दब गए. इसके बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. गांव वाले कुएं में दबे लोगों को बचाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने लगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/205.jpg"

alt="" width="1156" height="520" />

जेसीबी लगा कर चला रेस्क्यू अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप और मुरी थाना प्रभारी विपुल कुमार झा दल-बल के साथ करीब शाम पौने पांच बजे मौके पर पहुंचे. फिर जेसीबी को बुला कर बचाव कार्य शुरू किया गया. सिल्ली बीडीओ भी मौके पर पहुंचे. बारिश के पानी से कुआं भरा हुआ था. कुआं के अचानक धंसने से सात ग्रामीण उसमें दब गये. किसी तरह दो लोगों को बचा लिया गया. उन्हें गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल भेजा गया. जबकि पांच लोगों को नहीं बचाया जा सका. कुआं में दबे लोगों की पहजान की जा रही है. रेस्क्यू अभियान देर तक चला. अब तक जान गंवाने वालों की अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/291-2.jpg"

alt="" width="1156" height="520" />

कुआं 25-30 साल पुराना

गांव के लोगों ने बताया कि यह कुआं 25-30 साल पुराना है. मिशन की ओर से सिंचाई कार्य के लिए इस कुएं का निर्माण कराया गया था. उसके बाद से कभी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. जिससे इसकी हालत जर्जर हो गयी.
इसे भी पढ़ें – बेरमो">https://lagatar.in/bermo-3-accused-arrested-in-rape-case-with-girl-student-sent-to-jail/">बेरमो

: छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही