Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुर्शिदाबाद : रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली वैन को पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मारी, दो बच्चे सहित तीन की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार एक पैसेंजर ट्रेन ने वहां से क्रॉस कर रहे एक स्कूली वैन को टक्कर मार दी. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, इनमें दो स्कूली बच्चे शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार एक पैसेंजर ट्रेन ने वहां से क्रॉस कर रही एक स्कूली वैन को टक्कर मार दी. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, इनमें दो स्कूली बच्चे शामिल हैं.

 

खबर है कि स्कूली वैन रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रहा था. तभी ट्रेन आ गयी. उसकी टक्कर से उसके परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी,  गंभीर रूप से घायल  तीन छात्रों और वैन के चालक को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 
 

एक पुलिस अधिकारी के चौंकाने वाली जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वहां से जब एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी तब रेलवे क्रॉसिंग बंद था, लेकिन उसके तुरंत बाद गेट खोल दिया गया, जबकि वहां से एक पैसेंजर ट्रेन उसी समय गुजरने वाली थी. स्कूल वैन का चालक गेट खुला देखकर अपनी वैन पार कराने लगा. वैन के अलावा  एक साइकिल सवार भी पटरी पार करने लगा.

 

अचानक तेज रफ्तार से निमतिया-कटवा लोकल ट्रेन पटरी पर आ गयी. उसके स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी, उसके परखच्चे उड़ गये बच्चे वैन के अंदर फंस कर रह गये. हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने रेलवे गेटमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.  

 

रेलवे की सिग्नल प्रणाली प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन  गुजरने के बाद गेटमैन ने फाटक खोल दिया था, जबकि एक पैसेंजर ट्रेन आने वाली  थी. फाटक खुला देखकर वैन चालक को लगा कि रास्ता क्लीयर है. वह अपनी वैन को पटरियों पर से पार कराने लगा.तभी अचानक तेज रफ्तार से ट्रेन  आ गयी.  

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही