Search

 
 
 

एससी आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे मुरूमातु, पीड़ित दलित पर‍िवारों को पुनर्वासित करने का निर्देश

 
Medininagar : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष अरूण हलधर पलामू जिले के पांडू प्रखंड के मुरूमातु गांव पहुंचे. उनके साथ अनुसंधान पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे. आयोग के उपाध्यक्ष एवं अन्य ने उक्त गांव का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से पीड़‍ित पर‍िवारों के बारे में जानकारी ली. इसके बाद पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. भ्रमण के बाद आयोग के उपाध्यक्ष ने स्थानीय परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुरुमातु के हालात के बारे में जानकारी ली. उन्होंने प्रशासन के द्वारा इस संबंध में अबतक की गई कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही अनुसूचित जाति के अधिकारों के संरक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. आयोग के उपाध्यक्ष ने परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने सहित उनके तात्कालिक आवासन की व्यवस्था करते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/strict-action-should-be-taken-against-those-who-destroyed-the-houses-of-mahadalit-families-in-palamu-deepak-prakash/">पलामू

में महादलित परिवारों का आशियाना उजाड़ने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : दीपक प्रकाश
मुरूमातु गांव भ्रमण के दौरान एवं बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष अरूण हलधर के अलावा अनुसंधान पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- ट्विटर">https://lagatar.in/mp-nishikant-and-dc-bhajantri-clashed-again-on-twitter/">ट्विटर

पर फिर भिड़े सांसद निशिकांत और डीसी भजंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही