Search

 
 
 

मुसाबनी : बागजांता माइंस सड़क जर्जर, जिला पार्षद ने की मरम्मत की मांग

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी-बागजांता माइंस सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है. सड़क में तालाबनुमा गढ्ढे बन गये हैं. लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्कूली छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत हो रही है. इस सड़क की तत्काल मरम्मती की मांग जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू ने यूसिल प्रबंधन से की है. उन्होंने मंगलवार को मांगपत्र देकर जल्द मरम्मत करने और मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन करने की बात कही है. इसी सड़क से यूसिल के भारी वाहन अयस्क का परिवहन करते हैं. जिसके कारण सड़क बदहाल हो रही है. सड़क पर एंबुलेंस पार होना मुश्किल हो गया है. जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू ने स्थानीय प्रशासन को भी इस सड़क की मरम्मती की मांग की है. [caption id="attachment_717949" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JARJAR-SADAK-2-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू.[/caption] इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/two-news-from-palamu-including-protest-by-india-coalition-against-manipur-violence/">मणिपुर

हिंसा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन ने किया प्रदर्शन समेत पलामू की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही