Search

मुसाबनी : बीडीओ ने एई, जेई व पंचायत सचिव के वेतन पर लगायी रोक

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बुधवार को उत्तरी ईचड़ा पंचायत का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में रोकड़ बही, ग्राम सभा पंजी, योजना पंजी, आदि का अद्यतन नहीं होने पर बीडीओ द्वारा मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक को एक सप्ताह के अन्दर पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अनियमितता के लिए सभी को कारण बताओं नोटिस जारी की गई. पंचायत सचिव, कनीय अभियंता और सहायक अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया. योजना पंजी से लेकर अन्य पंजी में कई खामियां पाई गईं. पंचायत सचिव को एक सप्ताह के अंदर पूरा अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. मुखिया मनजीत सिंह को द्वारा किसी भी प्रकार की पंजी का अद्यतन नहीं करने का कारण पूछा गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mla-distributed-goat-among-the-beneficiaries-of-livestock-development-scheme/">मुसाबनी

: पशुधन विकास योजना के लाभुकों के बीच विधायक ने बकरी का किया वितरण
बीडीओ ने उप मुखिया रूपक कुमार मंडल को पंचायत में हो रहे कार्य को देख-भाल और प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान योजना स्थल में काफी गड़बड़ी पाई गई. 14 वें वित्त आयोग से जितेन सिंह से घर से अकुर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क योजना पूर्ण होने के बाबजूद सूचना पट्ट में योजना संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है. इसपर पदाधिकारी द्वारा संबंधित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया. बीडीओ सीमा कुमारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास करें. पंचायत में खराब जल मीनार को 24 घंटे के अंदर ठीक कराने का निर्देश बीडीओ ने दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp