Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : बीडीओ ने निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ सीमा कुमारी ने क्षेत्र में संचालित निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. शुल्क वृद्धि को लेकर बीडीओ ने कहा कि अभिभावक के साथ बैठक करने के बाद सहमति से ही इसका निर्णय लें. झामुमो द्वारा बीडीओ को आवेदन देकर मनमानी शुल्क वृद्धि और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव देने की शिकायत की गई थी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pratham-education-foundation-distributed-library-kits-in-government-schools/">मनोहरपुर

: प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों में बांटे लाइब्रेरी किट
मौके पर मौजूद निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने बीडीओ के निर्देश को मानते हुए कहा कि अभिभावक चाहेंगे तो बाहर से भी किताबें खरीद सकते हैं. बैठक में झामुमो नेता कान्हू सामंत, प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, प्रियनाथ बास्के, मुखिया रामचंद्र हेंब्रम और सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, बेथेल मॉडल स्कूल, विद्या मंदिर मुसाबनी, लिटील फ्लावर स्कूल के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही