Search

मुसाबनी : प्रभारी बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी के सीओ सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार महतो ने मंगलवार को पारुलिया पंचायत में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान पंचायत कार्यालय में सभी पंजियों की जांच की. 15वें वित्त आयोग और मनरेगा योजनाओं के अभिलेखों की जांच की. बेहतर क्रियान्वयन के सुझाव दिये. साथ ही मनरेगा अंतर्गत फकीर मुर्मू के सुअर शेड निर्माण कार्य को देखा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-unveils-womens-asian-hockey-championship-trophy/">चाईबासा

: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का डीसी ने किया अनावरण
स्नान घाट निर्माण कार्य और रोहनीगोड़ा आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया गया. पीडीएस दुकानदार प्रदीप कुमार गिरि एवं संजय कुमार गिरि के राशन दुकान का भी निरीक्षण प्रभारी बीडीओ द्वारा किया गया. मौके पर मुखिया सुतामनी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकुड़, ग्राम प्रधान अशोक कुमार सोरेन, शंभु गागराई, बीपीओ राजेश कुमार, रोजगार सेवक पीयूष माइती आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp