Search

 
 
 

मुसाबनी : बीडीओ ने स्कूल व विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Musabani (Sanat K Pani) : मुसाबनी की बीडीओ सीमा कुमारी ने शनिवार को माटीगोड़ा और मुर्गाघुटू पंचायत का दौरा किया और स्कूल समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ द्वारा माटीगोड़ा पंचायत के कुलामाड़ा स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया गया. उपस्थित छात्रों को कुछ देर पढ़ाने के बाद बीडीओ ने पढ़ाई की गुणवत्ता जांच करने के लिए बच्चों से सवाल भी पूछे. इस दौरान ग्रामीणों ने चापाकल खराब रहने से होने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराया. बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के जेई को 24 घंटे के भीतर चापाकल मरम्मत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-steel-express-will-be-canceled-on-sunday-time-of-mumbai-mail-also-changed/">जमशेदपुर

: रविवार को रद्द रहेगी स्टील एक्सप्रेस, मुंबई मेल के भी समय में बदलाव

योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

बता दें कि इन दिनों गर्मी के मौसम में चापाकल खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीडीओ सीमा कुमारी ने मनरेगा योजना दीदी बाड़ी का भी निरीक्षण किया. दीदी बाड़ी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के देखकर अन्य दीदी बाड़ी योजनाओं को इसी प्रकार धरातल पर उतारने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया. बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली दुकान का भी निरीक्षण किया और राशन वितरण से संबंधित जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने 15 वें वित्त योजना, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली आदि के पारदर्शी कार्यान्वयन और समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश पंचायत सचिव और मुखिया को दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही