Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पंचायतों को बीडीओ ने किया पुरस्कृत

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक बीडीओ सीमा कुमारी की उपस्थिति में आयोजित हुई. योजनाओं के क्रियान्वयन में 19 पंचायतों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पंचायतों को बीडीओ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सर्वेश्रेष्ठ कार्य करने वाले पंचायतों में पारूलिया को प्रथम, कुईलीसुता को द्वितीय एवं माटीगोड़ा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. तीनों पंचायतों में मनरेगा अधिनियम के सभी बिंदुओं का पालन करते हुए मानव दिवस सृजन, आधार सिडींग, योजना पूर्णता आदि में सभी पंचायतों से बेहतर कार्य किया गया है. बीडीओ ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-boundary-wall-of-peoples-academy-plus-two/">जमशेदपुर

: पीपुल्स एकेडमी प्लस टू स्कूल के चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

दक्षिणी ईचड़ा के मुखिया से मांगा स्पष्टीकरण 

बैठक में सभी पंचायतों की पंचायतवार समीक्षा की गई जिसमें सभी पंचायतों में डोभा, तालाब, कुंआ आदि योजना लेने के लिए कहा गया. अगली बैठक में लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए गए व प्रत्येक राजस्व ग्राम में कम से कम पांच योजनाओं को संचालित करने को कहा गया. मनरेगा के सभी बिन्दुओं पर भी समीक्षा की गयी. जिस पंचायत के मानव दिवस कम है, उस पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया. सभी बागवानी सखी और मित्र को बागवानी सखियों को जोड़ कर योजना में पीट खोदाई , घेरान, जलकुण्ड आदि का निर्माण समय पर करने को कहा गया. 15 वें वित्त आयोग कि समीक्षा की गई. जिसमें दक्षिणी ईचड़ा के मुखिया से स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया कि किस परिस्थिति आप के द्वारा कहा गया कि पंचायत को योजना के बारे में जानकारी नहीं है. मौके पर सभी पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव, बागवानी सखी, जेएसएलपीएस, ग्राम रोजगार सेवकों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही