Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : बीडीओ सीमा कुमारी ने सबर बहुल टुमांगकोचा को लिया गोद

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत पाथरगोड़ा के टोला टुमांगकोचा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल करते हुए गोद लिया है. इस टोले में सबर और विरहोर जनजाति के लोग निवास करते हैं. टोला के छह वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. इसके लिए बीडीओ ने गांव के ही शिक्षित युवक रमेश धिरोल को एक हजार मानदेय पर नियुक्त किया. बीडीओ ने बताया कि टोला में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है. इसलिए पाथरगोड़ा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को भोजन बनाकर टुमांगकोचा के बच्चों को टोला में ही देने का निर्देश दिया गया. ताकि बच्चे कुपोषण से बच सकें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aftab-walked-to-the-dc-office-to-solve-the-problem-of-ghaghidih-jail/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल की समस्या दूर कराने आफताब पैदल निकले डीसी कार्यालय

अधिकांश बच्चे, महिला व पुरुष चर्मरोग से ग्रसित पाये गये

[caption id="attachment_649877" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sabar-tola-god-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सबरों की समस्या से रूबरू होते हुए.[/caption] टुमांगकोचा में 52 परिवार रहते हैं. बीडीओ सीमा कुमारी के निरीक्षण में अधिकांश बच्चे, महिला व पुरुष चर्मरोग से ग्रसित पाये गये. बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी के चिकित्सा प्रभारी सुंदर लाल मार्डी को इसकी सूचना देते हुए इलाज करने का निर्देश दिया. तीन कुपोषित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने और 15 दिनों में मेडिकल कैंप लगाने का भी निर्देश बीडीओ द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chambers-delegation-met-the-president-discussed-other-issues-including-airport/">जमशेदपुर

: चैंबर का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिला, एयरपोर्ट समेत अन्य विषयों पर की चर्चा

जलमीनार लगाने का निर्देश

बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों को मनरेगा से दीदी बाड़ी योजना सभी को दिया जायेगा. टुमांगकोचा में जलमीनार लगाने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दिया गया. साथ ही आसपास मौजूद अवैध देशी शराब की भट्टियों को तोड़ने के लिए मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार को निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-in-raipahari-construction-of-guard-wall-approved-from-mla-fund-is-incomplete/">मुसाबनी

: रायपाहाड़ी में विधायक निधि से स्वीकृत गार्डवाल का निर्माण अधूरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही