Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में सीएम का पुतला फुंका

Musabani (Sanat Kr Pani) : जादूगोड़ा भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार देर शाम को राखा अटल चौक पर मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. विगत 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध किया गया. एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने कहा कि प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडा, वाटर कैनन और आंसू गैस दागे जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए. झारखंड में लाठी-डंडों के सहारे लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है. इसी विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12-year-old-puri-sabar-freed-from-child-labor-due-to-teachers-efforts-reaches-school/">जमशेदपुर

: शिक्षक के प्रयास से बालश्रम से मुक्त हुई 12 वर्षीय पूरी सबर, पहुंची स्कूल

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन होश में आओ, लाठी-डंडों की सरकार नहीं चलेगी, हेमंत सोरेन झारखंड को लूटना बंद करो आदि नारे लगाए. मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लिटाराम मुर्मू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, मनोज सिंह, वरुण सिंह, बागुन केराई, राजेश गोप, रोहित अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही