Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : भाजपा ने शहीदों की प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की

Musabani (Sanat Kumar Pani) : भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. मुसाबनी बस स्टैंड परिसर स्थित संथाल विद्रोह के नायक और भारत के स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-camp-organized-for-payment-of-compensation-to-ryots/">डुमरिया

: रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए कैम्प का आयोजन
थाना प्रभारी राजा दिलावर से क्षेत्र में ऐसी घटना दोबारा ना हो, इसके लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की गई. साथ ही मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. मौके पर भुकतु मार्डी, घाटशिला विधानसभा प्रभारी परमीत पूर्ति, रंजीत मार्डी, सरदार राजू सिंह, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही