Search

मुसाबनी : बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ने बांटे लड्डू

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लड्डू बांटे. मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा मजबूत बनेगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. मौके पर मंडल महामंत्री विष्णु रजक, विरमान लामा, सूरज लामा, प्रदीप लामा, किशोर सिन्हा, बीजू मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, मान बहादुर, कुणाल सरदार, राजेश प्रसाद, मुन्ना सोना, संतोष ब्रिनेड आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-106th-birth-anniversary-celebrations-of-purnachandra-pidhi-on-july-8-at-tata-college/">चाईबासा

: पूर्णचंद्र बिरुवा की 106वीं जयंती समारोह टाटा कॉलेज में 8 जुलाई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp