Search

मुसाबनी : पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता लखन मार्डी, कहा वर्तमान सरकार में पुलिस प्रशासन फेल

Musabani : मुसाबनी के बलियागोड़ा निवासी पान विक्रेता छविद्र पुष्टि के घर गुरुवार की शाम भाजपा नेता सह घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर मुलाकात की. विगत मंगलवार रात को पांच की संख्या में हथियारबंद डकैतों द्वारा छविंद्र पुष्टि के घर में जबरन घुस कर पिस्तौल की नोक पर चार लाख के आभूषण और एक लाख नकद राशि की डकैती कर ली गयी थी. भाजपा नेता लखन मार्डी ने परिवार के सदस्यों से मिलकर हिम्मत दी और साथ खड़े रहने की बात कही.

यूपी मॉडल में कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों खासकर यूपी में चोर- डकैत थरथर कांपते हैं. झारखंड सरकार में चोर डकैतों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि रात होते ही डकैती हो रही है. वर्तमान सरकार और पुलिस प्रशासन फेल है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर यूपी मॉडल में कार्रवाई होगी. इसके बाद उन्होंने मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर से मिलकर जल्द से जल्द केस का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही डकैती हुए नगद और जेवरात बरामद करने को कहा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, सरोज दत्ता, शिवा मुदलियार, संजीव घोष, राज नारायण दास, मानस नमाता आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp